जावा एक उच्च स्तर(high level) , सी, फोरट्रान, Smalltalk, पर्ल, और कई दूसरी भाषाओ की तरह तीसरी पीढ़ी की प्रोग्रामिंग भाषा है | आप जावा में कही तरह के प्रोग्राम लिख सकते है | जैसे की खेल बनाना , किसी स्ट्रिंग को छोटा करना , कुछ भी calculate करना , या फिर डाटा स्टरे करना, इस तरह जावा की मदद से आप कोई भी सॉफ्टवेर बना सकते है , एवं उसका उपयोग किसी भी काम के लिए कर सकते है |
अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओं की तुलना में, जावा सबसे ज्यादा सी( C ) के समान है लेकिन सिर्फ इसलिए की जावा सी की कोडिंग स्टाइल से काफी मिलती है तोह वोह सी नहीं हो जाती | सी और जावा दोनों बहुत अलग कंप्यूटर भाषाय है | ऐसा जरूर है की सी या सी प्लस प्लस जानने वाले को जावा सिखने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी | लेकिन आप को जावा जानने के लिए सी जानने की ज़रूरत नहीं है |
अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओं के मुकाबले जावा की खास बात यह है कि यह आपको विशेष प्रोगराम लिखने देता है जिसे हम अप्पलेट्स कहते है | Applet को इंटरनेट से डाउनलोड किया जा सकता है और एक वेब ब्राउज़र के भीतर सुरक्षित रूप से चलाया जा सकता है | पारंपरिक कंप्यूटर में समस्या यह थी की वोह सुरक्षित नहीं थे | इन्टरनेट की साईट हमारे कंप्यूटर को कुछ ज्यादा ही एक्सेस कर पति थी .लेकिन जावा ने इस समस्या का हल निकाला.
जावा अप्प्लेट की शमताओ का सिमित बनाता है | इसके द्वारा यह इस समस्या को हल करती है. एक Java एप्लेट आपके अनुमति के बिना हार्ड डिस्क में कुछ नहीं लिख सकता हैं | यह कंप्यूटर की मेमोरी पर मनमाने तरीके से नहीं लिख सकता और इससे आपका कंप्यूटर सुरक्षित रहता है | अगली पोस्ट में जावा के बारे में और जानेगे.
No comments:
Post a Comment