Pages

Pages - Menu

Thursday, 17 January 2013

Why we need classes?


आप में से बहुत लोग जरूर यह सोचते होंगे की हमे आखिर क्लास की आवश्यकता क्यों पड़ी ?

ऑब्जेक्ट हमे प्रतिरूपकता एवं जानकारी छुपाने की सुविधा प्रधान करता है | क्लास में किसी भी कोड को बार बार उपयोग में लाने में मदद करती है | जैसे साइकिल बनाने वाली कंपनी एक ही ब्लुप्रिंट से कही साइकिल बना लेती है उसी प्रकार क्लास की सहायता से प्रोग्रामर एक ही क्लास का बार बार प्रयोग करके कही नए ऑब्जेक्ट बना सकता है |  
बिना क्लास के ऑब्जेक्ट oriented प्रोग्रामिंग  की कल्पना करना भी नामुमकिन है । क्लास के कही फायदे है जैसे Abstraction ,Inheritance और Polymorphism , इन सभी में इन्हेरिटेनस के बारे में हम पहले बात कर चुके है , Abstraction or Polymorphism के बारे में जल्द ही बात करेंगे  ।

क्लास कितनी महत्वपूर्ण है , इस बात को हम एक उदहारण के द्वारा समझेंगे । मान लीजिये हमे कुछ कारो के बारे में जानकारी संगृहीत करनी है । अब बिना क्लास के हम इसको एक अर्रे (array) ya Hash में संगृहीत कर सकते है ।

जैसे पहली कार का नाम होंडा सिटी है और उसका mileage 14 km / लीटर है : 
 car[1] = "होंडा सिटी" , car[2] ="14" या car[name] = "होंडा सिटी" , car[mileage] ="14" |

दूसरी कार का नाम मारुती अल्टो है और उसका mileage 21 km / लीटर है : 
car1[2] = "मारुती अल्टो", car1[2] = "21" या car1[name] = "मारुती अल्टो", car1[mileage] ="21" |

तीसरी कार का नाम  स्कोडा लौरा है और उसका mileage 13 km / लीटर है: 
car2[2] = "स्कोडा लौरा", car2[2] = "13" या car2[name] = "स्कोडा Laura", car2[mileage] ="13"|

इसी प्रकार मान लीजिये की हमारे पास 100 कारो का डाटा है । और उन सभी को हमने ऊपर दिए गए तरीके से संगृहीत कर लिया । अब आपको स्कोडा लौरा के mileage के बारे में पूछ लिया जाए या उसका प्रयोग आपको प्रोग्राम में करना पड़े, तो आप पाएंगे की 100 कारो के डाटा में से यह पता लगाना के लौरा कार  car2 अर्रे में है बहुत मुश्किल है । और यह मुश्किल और बढ़ जाती है जब हम हज़ारो कारो की बात करते है ।

क्लास किसी भी complicated (जैसे ऊपर दिया गया उदहारण) डाटा structure के किसी भी तरह के कंटेंट को  बनाने में हमे मदद करती है ।जैसे ऊपर दिए उदहारण में हम कार नाम की क्लास बनायेंगे जो कार का नाम और उसका माइलेज उन्ही के नाम वाले बहूत उपयोगी attribute जैसे name and mileage में स्टोर कर पायेगी ।

No comments:

Post a Comment